भारत

LIVE: पीलीभीत पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी और भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत

jantaserishta.com
9 April 2024 11:53 AM IST
LIVE: पीलीभीत पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी और भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत
x
पीलीभीत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी जनसभा करने पहुंचे हैं। 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा कि मोदी के नाम की दुनिया में धूम है। हम सभी उनके 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।
जिले के सांसद वरुण गांधी की पीलीभीत से दूरी बरकरार है। वह प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा में नहीं पहुंचे। इससे पहले वह प्रबुद्ध सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे। बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन की अपील की। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रत्याशी का नाम नहीं लिया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। भाजपा ने पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को चुना है। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व 1996 से वरुण गांधी या उनकी मां मेनका गांधी ने किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story