भारत

एक साथ दिखे पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और पुतिन, महाशक्तियां एक साथ एक मंच पर

jantaserishta.com
1 Sept 2025 9:01 AM IST
एक साथ दिखे पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और पुतिन, महाशक्तियां एक साथ एक मंच पर
x
मीटिंग पर अमेरिका की नजर.

नई दिल्ली: शी जिनपिंग ने एससीओ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. शी जिनपिंग ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने क्षेत्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य अस्थिर और अशांत बना हुआ है.

शी जिनपिंग ने भरोसा दिलाया कि चीन सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर एससीओ को विकास के नए चरण में ले जाएगा. उन्होंने कहा कि हम न्याय और निष्पक्षता का समर्थन करते हैं और वर्चस्ववाद और पावर पॉलिटिक्स का विरोध करते हैं.
चीन के राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रक्षा की जानी चाहिए और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की मूल भावना को सुरक्षित रखना जरूरी है. उन्होंने घोषणा की कि चीन जरूरतमंद एससीओ सदस्य देशों में लोगों की आजीविका सुधारने के लिए 100 छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स शुरू करेगा.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को ऐलान किया कि चीन इस साल शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) के सदस्य देशों को 2 बिलियन युआन यानी करीब 281 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ग्रांट देगा. यह मदद सदस्य देशों की आर्थिक और विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए होगी. इस घोषणा को चीन के क्षेत्रीय सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतन एससीओ के मंच पर एक साथ नजर आए हैं. तीनों नेता आपस में बात करते देखे गए. इस दौरान तीन देशों की ट्रायो डिप्लोमेसी देखने को मिली. मसलन, ये तीन देश आपस में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.
रविवार को पीएम मोदी ने शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी. अब सोमवार को सुबह 7:30 से 9:10 बजे तक SCO लीडर्स की मीटिंग होगी, जिसमें सभी सदस्य देश साझा हितों और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद 9:45 से 10:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. फिर 11:10 बजे प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null