भारत

नवरात्र में पीएम मोदी कर सकते हैं दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का शुभारंभ

jantaserishta.com
10 Oct 2023 10:36 AM IST
नवरात्र में पीएम मोदी कर सकते हैं दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का शुभारंभ
x
गाजियाबाद: दिल्ली से मेरठ तक बन रही देश की पहली रीजनल रैपिड रेल (रैपिड एक्स) के फर्स्ट फेज का शुभारंभ इसी महीने होगा। गाजियाबाद में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन का उदघाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। माना जा रहा है कि 16 से 18 अक्टूबर के बीच कोई भी तारीख तय की जा सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के आने से पहले सभी तैयारियां को परखना चाहते हैं। इसीलिए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंच सकते हैं और तैयारी का जायजा ले सकते हैं। उससे पहले सोमवार को गाजियाबाद के डीएम और पुलिस कमिश्नर ने तैयारी का जायजा लिया और समीक्षा की।
पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, डीएम राकेश कुमार सिंह ने एनसीआरटीसी अफसरों के साथ सोमवार को रैपिड एक्स के तैयार हो चुके स्टेशनों का दौरा किया। कहा जा रहा है कि उदघाटन के बाद एक जनसभा होगी। इसके लिए वसुंधरा सेक्टर–8 स्थित मैदान में मंच बनाने की तैयारी है। सोमवार को यहां दिनभर साफ सफाई का काम चलता रहा। सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद प्रशासन को प्रधानमंत्री का मौखिक कार्यक्रम बता दिया है। इसके बाद ही ये तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हुई हैं।
हालांकि पीएमओ से लिखित प्रोग्राम आने का इंतजार है। 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर का पहला सेक्शन गाजियाबाद में साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई डिपो तक है। पहले सेक्शन की लंबाई 17 किलोमीटर है। इसके बीच में कुल 5 स्टेशन हैं, जो पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। यहां रैपिड रेल को 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाकर उसकी हर लेवल की टेस्टिंग की जा चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story