भारत

पीएम मोदी ने पैरालंपिक में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बताया 'विशेष और ऐतिहासिक'

jantaserishta.com
9 Sept 2024 9:27 AM IST
पीएम मोदी ने पैरालंपिक में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बताया विशेष और ऐतिहासिक
x
नई दिल्ली: भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक काफी ऐतिहासिक रहा। देश के पैरा-एथलीटों ने कुल 29 मेडल अपने नाम किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलीटों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पैरा-एथलीटों के खेल के प्रति समर्पण और अदम्य साहस की प्रशंसा की। उन्होने लिखा, "पैरा ओलंपिक 2024 विशेष और ऐतिहासिक रहा है। भारत बहुत खुश है कि हमारे अविश्वसनीय पैरा-एथलीटों ने 29 पदक जीते हैं, जो खेलों में भारत की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
''यह उपलब्धि हमारे एथलीटों के अटूट समर्पण और अदम्य साहस के कारण है। उनके खेल प्रदर्शन ने हमें याद करने के लिए कई पल दिए हैं और कई आने वाले एथलीटों को प्रेरित किया है।" पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों का रविवार शाम को समापन हो गया। स्टेड डी फ्रांस में समापन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 64,000 दर्शकों और 8,500 से अधिक एथलीटों संग उनके स्टाफ ने भाग लिया।
11 दिनों की प्रतियोगिता के बाद, भारतीय पैरा-एथलीटों ने पेरिस पैरालिंपिक में 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक जीते। पैरालंपिक में भारत का पहला पदक 1972 के खेलों में आया था, जिसमें मुरलीकांत पेटकर ने तैराकी में स्वर्ण पदक जीता था। 2024 खेलों से पहले, भारत ने 12 पैरालंपिक खेलों में 31 पदक जीते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story