भारत

PM मोदी ने साबरमती रिपोर्ट को बताया अच्छी फिल्म, तारीफ की

Nilmani Pal
17 Nov 2024 4:16 PM IST
PM मोदी ने साबरमती रिपोर्ट को बताया अच्छी फिल्म, तारीफ की
x

दिल्ली। विक्रांत मैसी स्टारर 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, गोधरा दंगों पर बनी इस कहानी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. X पर अपनी राय शेयर करते हुए पीएम ने इस फिल्म को अच्छी बताया और कहा कि जो सच होता है वो सामने आ ही जाता है.

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- बहुत बढ़िया कहा आपने. ये अच्छी बात है कि ये सच्चाई सामने आ रही है, और वो भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें. एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है. आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आ ही जाते हैं.

पीएम ने साथ ही एक X पोस्ट भी शेयर किया जहां फिल्म के बारे में कुछ जरूरी बातें बताई गई थी. पोस्ट में दावा किया गया कि क्यों 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म को देखा जाना चाहिए. इसे हाइलाइट करते हुए पोस्ट में चार पॉइंट्स लिखे गए हैं.


Next Story