भारत
पीएम मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, जी-20 सम्मेलन को लेकर विदेश मंत्रालय देगा प्रजेंटेशन
jantaserishta.com
6 Sept 2023 10:13 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर एक प्रजेंटेशन दिया जाएगा, जिसके जरिए सरकार के सभी मंत्रियों को इस सम्मेलन से जुड़ी और भारत की अध्यक्षता को लेकर तमाम जानकारी दी जाएगी।
मंत्रिपरिषद की बैठक में विदेश मंत्रालय द्वारा यह प्रजेंटेशन दिया जाएगा। मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्रियों के अलावा राज्य मंत्री भी शामिल होते हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अलग से केंद्रीय मंत्रिमंडल और सीसीईए की बैठक भी करेंगे जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीजी-20 शिखर सम्मेलनजी-20Prime Minister Narendra ModiPM ModiG-20 SummitG-20
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





