![PM Modi Birthday : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन PM Modi Birthday : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/09/16/1301417-21.webp)
नई दिल्ली, आज (17 सितंबर) प्रधानमंत्री नरेन्द्र का जन्मदिन भाजपा पूरे देश में अनूठे ढंग से मनाएगी। इसी क्रम में बिहार, मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी। मध्य प्रदेश में 71 लाख तो बिहार में 30 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तो उनका जन्मदिन किसी उत्सव से कम न होगा। शाम छह बजे भारत माता मंदिर में 71 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। प्रमुख 71 मंदिरों में आरती व दीप जलाए जाएंगे। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से मुस्लिम महिलाएं लमही में भी उत्सव मनाएंगी।
पीएम श्री @narendramodi के 71वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर 2021 को नमो ऐप पर उनके जीवन पर आधारित वर्चुअल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जरूर देखिए!
— BJP (@BJP4India) September 16, 2021
नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए 18002090920 पर मिस्ड कॉल करें। pic.twitter.com/ne8dNizIAR