
x
पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय शाम 6-6:30 बजे तक पहुंचेंगे.
नई दिल्ली: दिल्ली में हुए जी 20 शिखर सम्मेलन की सफलता पूरी दुनिया ने देखी। जिसके बाद पूरे देश भर से बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी को इस समिट के लिए बधाई दे रहे हैं। आज दिल्ली बीजेपी के मुख्यालय में पीएम मोदी का भव्य स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। जिसे अब कैंसिल कर दिया गया है।
बता दें पीएम मोदी के इस स्वागत समारोह में दिल्ली- एनसीआर के हजारों कार्यकर्ता शामिल होने वाले थे। लेकिन अब ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बता दें कि कार्यक्रम की जगह अब पीएम मोदी चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे।
बीजेपी के दफ्तर में आज आने वाले इलेक्शन को लेकर केंद्रीय चुनाव की बैठक भी होने वाली है। इस बैठक में पीएम मोदी भी रहेंगें। बता दें कि नवंबर-दिसंबर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं।
आज शाम होने वाली केंदीय समिति की बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि बैठक के बाद बीजेपी उम्मदीवारों की लिस्ट भी जारी कर सकती है। बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश के लिए पहले ही 39 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बैठक से पहले सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर एक बैठक सोमवार को हुई थी। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अवध मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव भी थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





