भारत

प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे PM मोदी, खरीदा पहला टिकट

jantaserishta.com
14 April 2022 11:19 AM IST
प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे PM मोदी, खरीदा पहला टिकट
x

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन के लिए पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री संग्रहालय का पहला टिकट पीएम मोदी ने ही खरीदा है. बता दें कि प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्ली के तीन मूर्ति भवन परिसर में बनकर तैयार हुआ है. इसका उद्घाटन आज अंबेडकर जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी खुद करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई थी कि आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन हो रहा है और यह देश के प्रधानमंत्रियों के जीवन व योगदानों के जरिए आजादी के बाद के भारत की कहानी बयां करता है.
पीएमओ ने कहा कि यह संग्रहालय आजादी के बाद देश के प्रत्येक प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि है, चाहे उनका कार्यकाल जो भी रहा हो और चाहे उनकी जो भी विचारधारा रही हो.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story