भारत

वॉर मेमोरियल पहुंचे PM मोदी, 1971 युद्ध के रणबांकुरों को दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
16 Dec 2020 9:47 AM IST
वॉर मेमोरियल पहुंचे PM मोदी, 1971 युद्ध के रणबांकुरों को दी श्रद्धांजलि
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक में 1971 युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी यहां कुछ देर पहले पहुंचे. यहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें रिसीव किया. इसके बाद पीएम मोदी ने 1971 युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर 1971 युद्ध के सैनिक भी यहां मौजूद रहे.

1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरे हो गए हैं. ये वही युद्ध था जिसके नतीजे में दुनिया के नक्शे पर बांग्लादेश नाम के नए राष्ट्र का उदय हुआ. इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को छठी का दूध याद दिला दिया था.



इस संघर्ष में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को भारत के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा था. पाकिस्तान के खिलाफ जंग में जीत और बांग्लादेश की आजादी के बाद से भारत 16 दिसंबर को विजय दिवस के तौर पर मनाता रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story