भारत

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स पूर्ण सत्र के लिए सैंडटन कन्वेंशन सेंटर पहुंचे

jantaserishta.com
23 Aug 2023 2:03 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स पूर्ण सत्र के लिए सैंडटन कन्वेंशन सेंटर पहुंचे
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स पूर्ण सत्र के लिए सैंडटन कन्वेंशन सेंटर पहुंचे.
यहां मंगलवार को पीएम मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया. इसमें पीएम ने भारत की उपलब्धियों के बारे में बताया. पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में उथल-पुथल के बावजूद भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. आगे भारत जल्द 5 ट्रिलियन वाली इकोनोमी बनेगा. इतना ही नहीं भारत आने वाले वर्षों में दुनिया का ग्रोथ इंजन होगा. पीएम ने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों में बदल दिया. मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में सरकार ने मिशन मोड में बदलाव किए हैं, उनसे भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार करने में आसानी) में बढ़ोतरी हुई है. बिजनेस करने के लिए अनुमति लेने की जो अलग-अलग नीतियां थीं उनके भार को कम किया है. मोदी ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार रेड टेप को हटाकर रेड कार्पेट बिछा रही है, जिससे व्यापार के विकल्प बढ़ें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story