भारत

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी

jantaserishta.com
5 April 2022 9:35 AM IST
बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी
x

नई दिल्ली: बीजेपी संसदीय दल की बैठक के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा,पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंच चुके हैं.



बजट सत्र के आठ अप्रैल तक चलने का है कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश से संबंधित संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2022, आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 और भारतीय एंटार्कटिका विधेयक 2022 को भी लोकसभा की मंजूरी के बाद राज्यसभा में पेश किया जा सकता है.इसके अलावा सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम संशोधन) विधेयक 2022 भी विचार एवं स्वीकृति के लिए राज्यसभा के पटल पर पेश किया जाएगा. संशोधन विधेयक में जहां ऐसे हथियारों के वित्त पोषण पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया है, वहीं मूल विधेयक सिर्फ इनके उत्पादन को प्रतिबंधित करता है. संसद के वर्तमान बजट सत्र के आठ अप्रैल तक चलने का कार्यक्रम है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story