भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने की त्रिपुरा के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील
jantaserishta.com
16 Feb 2023 9:54 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| त्रिपुरा की 60 विधान सभा सीटों के लिए राज्य में मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट करने की अपील करते हुए लोकतंत्र के इस त्योहार को मजबूत करने की अपील की है। पीएम मोदी ने विशेषकर त्रिपुरा के मतदाताओं से घरों से बाहर निकल कर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वाहन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट करने की अपील करते हुए ट्वीट कर कहा, त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।
भाजपा त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर अपने सहयोगी दल आईपीएफटी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं लंबे समय तक त्रिपुरा में राज करने वाली सीपीएम इस बार भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
त्रिपुरा में आज हो रहे मतदान की मतगणना 2 मार्च को होगी।
Tagsत्रिपुरात्रिपुरा न्यूज़त्रिपुरा चुनावत्रिपुरा चुनाव अपडेटप्रधानमंत्री मोदीपीएम मोदीमतदानTripuraTripura NewsTripura ElectionTripura Election UpdatesPrime Minister ModiPM ModiVoting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





