भारत
पीएम मोदी ने की हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील
jantaserishta.com
12 Nov 2022 10:06 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए आज फैसले का दिन है। हिमाचल की जनता आज अपनी अगली सरकार चुनने के लिए मतदान कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देवभूमि हिमाचल प्रदेश की जनता से लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साह के साथ भाग लेने और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है। उन्होंने इस अवसर पर राज्य के उन युवाओं को विशेषतौर पर अपनी शुभकामनाएं दी, जो पहली बार वोट करने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि के समस्त मतदाताओं से वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील करते हुए ट्वीट कर कहा, हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा 'सरकार नहीं, रिवाज बदले' के नारे के साथ दोबारा सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरी है तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास को देखते हुए कांग्रेस इस बार अपनी वापसी के लिए इस पहाड़ी राज्य में पुरजोर कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी भी कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





