भारत

पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की

jantaserishta.com
19 April 2024 9:00 AM IST
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए देश के 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 102 लोकसभा सीटों के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों से भी भारी संख्या में मतदान करने की विशेष अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी सहित देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में एक्स पर पोस्ट कर कहा, "लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।"
पीएम मोदी ने पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं से भी विशेष अपील करते हुए आगे कहा, "पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story