भारत

लालकिले से पीएम मोदी ने किया 100 लाख करोड़ की 'प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना' का ऐलान, लाखों युवाओं के लिए योजगार के अवसर लाएगी

jantaserishta.com
15 Aug 2021 8:31 AM IST
लालकिले से पीएम मोदी ने किया 100 लाख करोड़ की प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का ऐलान, लाखों युवाओं के लिए योजगार के अवसर लाएगी
x

फाइल फोटो 

लालकिले से पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में, 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के हर कोने को जोड़ेंगी. देश में नई गति से एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है, उड़ान योजना ने लोगों के सपनों को उड़ान दी है. पीएम मोदी ने कहा कि जल्द ही देश 'प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना' का ऐलान किया जाएगा, ये 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजना होगा जो लाखों युवाओं के लिए योजगार के अवसर लाएगी. ये देश के लिए मास्टरप्लान होगा जो नए इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रखेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों के सुझावों को अब कृषि सेक्टर में लागू करना होगा, इसमें ज्यादा देरी नहीं की जा सकती है. पीएम मोदी ने कहा कि देश में एक बड़ा तबका किसानों का ऐसा है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम ज़मीन है. देश में पहले छोटे किसानों पर ध्यान नहीं दिया गया, इन्हीं सुधारों को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि अब ब्लॉक लेवल तक वेयरहाउस बनाए जाएंगे. छोटे किसान को हम देश की शान बनाना चाहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story