भारत

Nitish Kumar: पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी ने जन्मदिन पर दी नीतीश को बधाई

jantaserishta.com
1 March 2024 10:10 AM IST
Nitish Kumar: पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी ने जन्मदिन पर दी नीतीश को बधाई
x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक मार्च को 73 वर्ष के हो गए। नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर बिहार के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। माता जानकी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी है।
उप मुख्यमंत्री सम्राट ने अपने एक्स हैंडल पर बधाई देते हुए लिखा कि अपने नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री व कुशल राजनेता नीतीश कुमार को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। आपके जन्मदिन के शुभ अवसर पर ईश्वर से आपके स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को नालंदा जिले के कल्याण बिगहा में हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story