भारत

PM मोदी और जर्मन चांसलर ने साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लिया

jantaserishta.com
12 Jan 2026 10:21 AM IST
PM मोदी और जर्मन चांसलर ने साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लिया
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लिया. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ रविवार रात सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. यह दो दिवसीय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. सोमवार को दोनों नेता अहमदाबाद में एक विस्तृत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो भारत-जर्मनी के गहरे होते रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, बातचीत का मुख्य फोकस व्यापार और निवेश, उन्नत तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर रहेगा. इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विज्ञान, नवाचार, अनुसंधान, हरित और सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null