भारत
पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पंजाब सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना
jantaserishta.com
17 Oct 2026 11:08 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने भगवंत मान की दीर्घायु और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।" केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना करता हूं।"
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पोस्ट में कहा, "पंजाब की मिट्टी से जुड़ा आपका नेतृत्व और साफ नीयत लोगों का भरोसा हर दिन मजबूत करते हैं। आम आदमी पार्टी की सोच के साथ, पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देश को नंबर वन बनाने के सफर में आपकी सेहत और ऊर्जा यूं ही बनी रहे।"
राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भी भगवंत मान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना करता हूं।"
पंजाब सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पोस्ट किया, "हमारे ऊर्जावान नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपकी दूरदृष्टि और समर्पण हमें एक बेहतर पंजाब बनाने की दिशा में लगातार प्रेरित करते हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे और आपके सभी प्रयासों में आपको सफलता मिले।"
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कटाक्ष किया है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू जुगनू, रात 8 बजे चीयर। जर्मन वाली ना हो तो फ्रांस उतार लियो। वेरका के सैंपल इंडिया में फेल, फ्रांस में कामयाब? झोटे की मौत का इंसाफ नहीं, पंजाबी दुख में, और ये फ्रांस में शाही ठाठ-बाट से आज जुगनू-जुगनी समेत दरबारी जन्मदिन मनाएंगे।"
Tagsपीएम मोदीपंजाब सीएम भगवंत मानभगवंत मानभगवंत मान जन्मदिनPM ModiPunjab CM Bhagwant MannBhagwant MannBhagwant Mann's birthday
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





