भारत

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

jantaserishta.com
1 March 2022 10:53 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
x

नई दिल्ली: देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार (Mahashivratri Festival) धूम धाम से मनाया जा रहा है. पूरे देश के शिव मंदिरों (Lord Shiva Temple) में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. वहीं, इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं. देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें. ओम नम: शिवाय. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर लोगों को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दी हैं.
अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, "समस्त देशवासियों को "महाशिवरात्रि" के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं. ॐ नमः शिवाय." कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, "शिव सौम्य हैं. शिव साहस हैं. शिव सत्य हैं. महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं."
बता दें, शिवालयों में सुबह से ही पूजा-पाठ के लिए लोगों की कतार लगी हुई है. जलाभिषेक किए जा रहे हैं. सभी मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं. कहीं दूध से जलाभिषेक किया जा रहा है तो भांग और धतूरे का भोग भी लगाया जा रहा है. लोग जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का ध्यान लगा रहे हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है. धूम धाम से पूजा पाठ किया जा रहा है. महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर देश के कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story