बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शामिल हुए

दिल्ली। गणतंत्र दिवस उत्सव का औपचारिक समापन करने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह आज विजय चौक पर भव्य रूप से आयोजित हुआ. सैन्य परंपरा, अनुशासन और भारतीय संगीत के सम्मोहक मेल वाले इस कार्यक्रम को देखने के लिए हर साल देश‑दुनिया की निगाहें दिल्ली पर टिकी रहती हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए.
क्या है बीटिंग रिट्रीट की परंपरा?
बीटिंग रिट्रीट सदियों पुरानी सैन्य परंपरा है. पहले युद्ध के समय शाम ढलते ही बिगुल बजाकर सैनिकों को लड़ाई रोककर शिविर में लौटने का संकेत दिया जाता था. इसी परंपरा को आज सैन्य संगीत और संयुक्त बैंड की प्रस्तुतियों के रूप में निभाया जाता है. विजय चौक पर तीनों सेनाओं के बैंड भारतीय धुनों के साथ समारोह को भव्य रूप देंगे.





