भारत

PM Modi Oath ceremony: PM मोदी और कैबिनेट मिनिस्टर्स ने ली शपथ, किसे मिली जगह?

jantaserishta.com
9 Jun 2024 4:24 PM GMT
PM Modi Oath ceremony: PM मोदी और कैबिनेट मिनिस्टर्स ने ली शपथ, किसे मिली जगह?
x
PM Modi Oath ceremony: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ. नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.
कैबिनेट मंत्री
राजनाथ सिंह
अमित शाह
नितिन गडकरी
जेपी नड्डा
शिवराज सिंह चौहान
निर्मला सीतारमण
एस जयशंकर
मनोहर लाल खट्टर
एचडी कुमारस्वामी
पीयूष गोयल
धर्मेंद्र प्रधान
जीतन राम मांझी
ललन सिंह
सर्बानंद सोनोवाल
वीरेंद्र कुमार
राममोहन नायडू
प्रह्लाद जोशी
जुएल ओरांव
गिरिराज सिंह
अश्विनी वैष्णव
ज्योतिरादित्य सिंधिया
भूपेंद्र यादव
गजेंद्र सिंह शेखावत
अन्नपूर्णा देवी
किरेन रिजीजू
हरदीप सिंह पुरी
मनसुख मांडविया
जी किशन रेड्डी
चिराग पासवान
सीआर पाटिल
राज्य मंत्री
राव इंद्रजीत सिंह (स्वतंत्र प्रभार)
जितेंद्र सिंह (स्वतंत्र प्रभार)
अर्जुन राम मेघवाल (स्वतंत्र प्रभार)
प्रतापराव जाधव (स्वतंत्र प्रभार)
जयंत चौधरी (स्वतंत्र प्रभार)
जितिन प्रसाद (स्वतंत्र प्रभार)
श्रीपद यशो नाइक
पंकज चौधरी
कृष्णपाल गुर्जर
रामदास आठवले
रामनाथ ठाकुर
नित्यानंद राय
अनुप्रिया पटेल
वी सोमन्ना
चन्द्र शेखर पेम्मसानी
एसपी सिंह बघेल
शोभा करंदलाजे
सुरेश गोपी
कीर्ति वर्धन सिंह
बी.एल. वर्मा
शांतनु ठाकुर
कमलेश पासवान
बंदी संजय कुमार
अजय टम्टा
डॉ. एल. मुरुगन
रवनीत सिंह बिट्टू
संजय सेठ
रक्षा खडसे
मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता संजय सेठ, सतीश चंद्र दुबे, भागीरथ चौधरी, डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर, भाजपा नेता कमलेश पासवान, अजय टम्टा, डॉ. एल. मुरुगन, वी सोमन्ना, निखिल खडसे, दुर्गा दास उइके, नित्यानंद राय, राजभूषण चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.
ओडिशा से भाजपा नेता जुएल ओरम ने ली शपथ
ओडिशा से भारतीय जनता पार्टी के नेता जुएल ओरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में रूप में शपथ ली. 63 वर्षीय ओरम ने इससे पहले मई 2014 से मई 2019 तक नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जनजातीय मामलों के प्रभारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था. उन्होंने 2012 से 2014 तक भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, 2009 से 2011 तक ओडिशा राज्य पार्टी अध्यक्ष और 2006 से 2009 तक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पदों पर कार्य किया. 2024 के संसदीय चुनावों में ओरम को ओडिशा के सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजेडी) के उम्मीदवार और भारत के पूर्व हॉकी कप्तान दिलीप तिर्की के खिलाफ मैदान में उतारा गया था, जुएल ओरम 1,38,808 मतों के अंतर से सीट जीती. ओरम 1998 से 2019 के बीच पांच बार जीत चुके हैं.
TDP के राम मोहन नायडू ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के रूप में ली शपथ
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद राम मोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. आंध्र के श्रीकाकुलम लोकसभा क्षेत्र से टीडीपी सांसद मोदी कैबिनेट 3.0 में अब तक के सबसे युवा मंत्री हैं. टीडीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री येरन नायडू के बेटे राममोहन नायडू 36 साल के हैं. तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू 2014 से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. राम मोहन नायडू ने एनडीए गठबंधन में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनकर अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उनके पिता येरन नायडू 1996 में 39 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के मंत्री बने थे.
राम मोहन नायडू टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे और निवर्तमान लोकसभा में पार्टी के नेता थे. सांसद के तौर पर उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें 2020 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
Next Story