भारत

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को PM मोदी ने किया संबोधन

Shantanu Roy
4 Oct 2024 2:00 PM GMT
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को PM मोदी ने किया संबोधन
x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर रहे है। संबोधन से पहले मोदी ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैं आज शाम कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं और भारत के विकास पथ पर बोलने के लिए उत्सुक हूँ।


कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का यह तीसरा संस्करण है। 6 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में करीब 150 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविद और नीति निर्माता भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं पर चर्चा की। कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में आर्थिक विकास संस्थान द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन को संबोधित करने वालों में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, भूटान के वित्त मंत्री ल्योनपो लेके दोरजी, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, एमेरिटस के प्रेसिडेंट मसूद अहमद, सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट यूएसए के वेरा सोंगवे शामिल हैं।
Next Story