भारत

प्रधानमंत्री की मिस्र के ग्रैंड मुफ़्ती से मुलाकात

jantaserishta.com
25 Jun 2023 1:06 PM IST
प्रधानमंत्री की मिस्र के ग्रैंड मुफ़्ती से मुलाकात
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान 24 जून 2023 को मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती महामहिम डॉ. शॉकी इब्राहिम अल्लम से मुलाकात की।

ग्रैंड मुफ्ती ने हाल की अपनी भारत यात्रा को गर्मजोशी से याद किया और भारत एवं मिस्र के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों तथा दोनों देशों के लोगों के बीच के पारस्परिक संबंधों पर प्रकाश डाला। ग्रैंड मुफ्ती ने समावेशिता और बहुलतावाद को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना भी की। चर्चा के केन्द्र में समाज में सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव और उग्रवाद एवं कट्टरपंथ से निपटने से जुड़े मुद्दे भी रहे। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत मिस्र के सामाजिक न्याय मंत्रालय के अधीन दार-अल-इफ्ता में आईटी से संबंधित एक उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story