भारत

प्रधानमंत्री ने बीएस येदियुरप्पा से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलों को हवा दे दी

jantaserishta.com
17 Jan 2023 4:14 PM IST
प्रधानमंत्री ने बीएस येदियुरप्पा से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलों को हवा दे दी
x
बेंगलरु (आईएएनएस)| दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा के बीच हुई मुलाकात ने कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में अटकलों को हवा दे दी है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए हाल ही में पीएम मोदी की कर्नाटक दौरे पर पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान बीएस येदियुरप्पा को कहीं नहीं देखा गया था। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा था कि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था।
हालांकि, पीएम मोदी ने येदियुरप्पा से मुलाकात की और राज्य की राजनीति पर एक निजी बैठक में उनसे 15 मिनट तक चर्चा की। इस मुलाकात ने कई अटकलों को जन्म दिया है। राज्य के राजनीतिक सर्कल विशेषकर भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के बीच चर्चा का विषय रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में तीन महीने से भी कम का समय बचा है, ऐसे में चुनाव को लेकर आलाकमान ने विशेष रुचि ली है। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि येदियुरप्पा ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों पर प्रधानमंत्री से बात की है। इस बैठक ने पार्टी में नई परिकल्पाना स्थापित की है। येदियुरप्पा को भाजपा केंद्रीय संसदीय समिति का सदस्य बनाने के बाद, पार्टी ने उन्हें फिर से नजर अंदाज किया था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्य दौरे के दौरान येदियुरप्पा को नहीं देखा गया था। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद, येदियुरप्पा के चुनाव प्रचार में शामिल होने की संभावना है। भाजपा ने राज्य में पहले येदियुरप्पा के नेतृत्व में की सत्ता हासिल की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story