भारत

पीएम किसान सम्मान निधि योजना: ये खबर जरूर पढ़े

jantaserishta.com
19 Jun 2022 2:28 PM IST
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: ये खबर जरूर पढ़े
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों की आर्थिक हालत सुधर सके इसके लिए सरकार की तरफ से पिछले कुछ सालों में कई फैसले लिए गए हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी कुछ इसी उद्देश्य के साथ सामने लाई गई थी. योजना के तहत किसानों को सरकार की तरफ से एक साल में 6 हजार रुपये मिलते हैं. हर 4 महीने के अंतराल में किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे जाते हैं.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहली किस्त का पैसा एक अप्रैल से जुलाई के बीच भेजा जाता है. दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच में आती है, जबकि तीसरी किस्त सरकार दिसंबर से मार्च महीने के बीच में ट्रांसफर करती है.
ई-केवाईसी कराने की डेट बढ़ी
पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त 31 मई 2022 को किसानों के खाते में भेज दी गई है. सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2 हजार रुपये राशि ट्रांसफर कर दी है.अब इस योजना को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, सरकार ने किसानों को खुशखबरी देते हुए ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है. किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी नहीं करने वाले किसानों के अगली किस्त से वंचित रह सकते है.
कैसे कराएं ई-केवाईसी?
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- यहां आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा,जहां पर ईकेवाईसी टैब पर क्लिक करें.
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आधार नंबर को डालें और सर्च टैब पर क्लिक करें.
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नंबर पर ओटीपी जाएगा.
- ओटीपी सब्मिट पर क्लिक करें.
- आधार रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी डालें और आपका ईकेवाईसी हो जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story