भारत

पीएम किसान सम्मान निधि योजना: किसानों की बल्ले-बल्ले, आई ये खबर

jantaserishta.com
10 Sept 2022 3:35 PM IST
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: किसानों की बल्ले-बल्ले, आई ये खबर
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. लेटेस्ट अपेडट के मुताबिक, सितंबर महीने में किसी भी दिन 2000 रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जा सकती है. इन सबके बीच पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक बड़ा बदलाव आया है.
दरअसल, ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को लेकर दिए जा रहे अपडेट को हटा दिया गया है. इससे पहले आखिरी तारीख वहां पर लिखी हुई नजर आ रही थी. हालांकि, वेबसाइट पर ई-केवाईसी कराने का विकल्प अभी मौजूद है. किसान पोर्टल के माध्यम से या नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस प्रकिया को पूरा कर सकते हैं.
जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनके पैसे रुक या अटक सकते है. 12वीं किस्त के लिए कुछ राज्य सरकारों ने अप्रूवल द‍िया है और कुछ का अप्रूवल अभी पेंड‍िंग है, ऐसे में किसान ताजा अपडेट्स के लिए अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपडेट चेक करते रहे.
बता दें कि इस बार पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या में कमी आएगी. ताजा अपडेट के मुताबिक, भूलेख सत्यापन का काम अभी भी जारी है. जांच के दौरान अवैध लाभार्थियों की बड़ी संख्या सामने आई है. इन लोगों को सरकार की तरफ से अब तक ली गई सभी किस्तों को लौटाने का नोटिस जारी किया जा रहा है.
आपके खाते में 12वीं किस्त आएगी या नहीं, या आप अपात्र घोषित हो चुके हैं, इसे आप पीएम किसान सम्मान निधि वेबसाइट पर विजिट करके चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको वेबसाइट पर दिख रहे बेनिफिशियरी स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना होगा. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी. यहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story