भारत

प्रधानमंत्री ने ईद, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर दी बधाई

jantaserishta.com
22 April 2023 9:29 AM IST
प्रधानमंत्री ने ईद, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर दी बधाई
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद मुबारकबाद कहते हुए ट्वीट कर कहा, ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक।
अक्षय तृतीया की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कहा, अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
भगवान परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा,आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story