भारत

प्रधानमंत्री ने 'आदि महोत्सव' के प्रति व्यापक रूझान पर प्रसन्नता व्यक्त की

jantaserishta.com
23 Feb 2023 4:51 PM IST
प्रधानमंत्री ने आदि महोत्सव के प्रति व्यापक रूझान पर प्रसन्नता व्यक्त की
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'आदि महोत्सव' में व्यापक रुचि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया लोकसभा सांसद डॉ. भोला सिंह के द्वारा गई ट्वीट्स की एक श्रृंखला के उत्तर में व्यक्त की जिसमें श्री सिंह ने अपने आदि महोत्सव में आने की जानकारी दी थी और कहा था कि यह बहुत बेहतर तरीके से आयोजित किया गया है, जहां आपको पूरे भारत की आदिवासी संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुति देखने को मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“यह देखकर अच्छा लगा कि आपने ‘आदि महोत्सव’ में इतनी रुचि ली। आदिवासी समाज की संस्कृति और उनके खानपान से जुड़ा आपका अनुभव उत्साह बढ़ाने वाला है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story