भारत

प्रधानमंत्री ने दिग्गज तेलुगु अभिनेता कैकला सत्यनारायण के निधन पर किया शोक व्यक्त

jantaserishta.com
23 Dec 2022 3:54 PM IST
प्रधानमंत्री ने दिग्गज तेलुगु अभिनेता कैकला सत्यनारायण के निधन पर किया शोक व्यक्त
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिग्गज तेलुगू अभिनेता कैकला सत्यनारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, प्रख्यात फिल्मी हस्ती कैकला सत्यनारायण गारू के निधन से दुखी हूं। वह अपने उत्कृष्ट अभिनय कौशल और विविध भूमिकाओं के लिए हर पीढ़ी के बीच लोकप्रिय थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
सत्यनारायण, जिन्होंने 1950 के दशक में एनटी रामाराव के डबल के रूप में अपना करियर शुरू किया था, ने लगभग 750 फिल्मों में अभिनय किया।
उन्होंने सुभाष घई की हिंदी ब्लॉकबस्टर कर्मा में भी अभिनय किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story