भारत

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के सीधी में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

jantaserishta.com
25 Feb 2023 5:17 PM IST
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के सीधी में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मध्‍य प्रदेश के सीधी में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;
“मध्य प्रदेश के सीधी में हुई बस दुर्घटना दु:खद है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मध्‍य प्रदेश सरकार सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।”
“मध्य प्रदेश में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story