भारत

जापान के प्रधानमंत्री पर भाषण के दौरान फेंका गया पाइप बम, पीएम मोदी ने कही ये बात

jantaserishta.com
15 April 2023 6:26 PM IST
जापान के प्रधानमंत्री पर भाषण के दौरान फेंका गया पाइप बम, पीएम मोदी ने कही ये बात
x
देखें VIDEO.
नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार को वाकायामा प्रान्त में साइकाजाकी बंदरगाह पर अपने भाषण से पहले एक स्मोक बम फेंके जाने के बाद बाल-बाल बच गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के मुताबिक किशिदा घटना के तुरंत बाद मौके से चली गए। क्योडो न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने स्मोक बम फेंकने वाले आरोपी को पकड़ लिया है।
प्रधानमंत्री वाकायामा नंबर 1 जिले के निचले सदन के उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे।
जुलाई 2022 में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे को गोली मारने के एक साल से भी कम समय बाद यह घटना हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई हिंसक घटना की निंदा की है, जहां जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा मौजूद थे।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई एक हिंसक घटना के बारे में पता चला, जहां मेरे मित्र पीएम @Kishida230 मौजूद थे। यह जानकर राहत मिली कि वह सुरक्षित हैं। उनकी निरंतर कुशलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा करता है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story