भारत

पलंबर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
15 Nov 2024 10:40 PM IST
पलंबर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजन सदमें में
x
बड़ी खबर
Varanasi. वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के साहित्य नाका मोड पर आज एक दुखद घटना घटित हुई, जब 45 वर्षीय पलंबर मिस्त्री छांगुर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से रामगढ़, बिहार का निवासी छांगुर पिछले 5-6 वर्षों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मणि शंकर जायसवाल के मकान में रह रहा था। सूत्रों के मुताबिक, उसकी पत्नी बनारस में किसी अस्पताल में काम करती थी, लेकिन पिछले दो महीने से वह काम पर नहीं जा रही थी। छांगुर शराब का आदी था और अक्सर शराब पीने के बाद अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा करता था। परिवार में विवाद और मानसिक तनाव की वजह से आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story