भारत

सिद्धू मूसेवाला जैसे हत्याकांड की साजिश नाकाम, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर था निशाने पर

jantaserishta.com
20 Nov 2026 10:27 AM IST
सिद्धू मूसेवाला जैसे हत्याकांड की साजिश नाकाम, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर था निशाने पर
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: दिल्ली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह एक और सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने की साजिश रची गई थी. हालांकि, दिल्ली पुलिस की ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले ही रोक दिया. साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने एक लाइव ऑपरेशन चलाकर हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के तार लॉरेंस बिश्नोई और वांटेड गैंगस्टर राशिद केबलवाला के गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी निजामुद्दीन इलाके में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या करने पहुंचे थे. इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सेमी-ऑटोमैटिक हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास 5 सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल और 11 लाइव गोलियां बरामद की गई हैं.
आरोप है कि राशिद केबलवाला ने आरोपियों को एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को खत्म करने का निर्देश दिया था. इस शख्स ने दावा किया कि यह काम लॉरेंस बिश्नोई ने उसे दिया है. आरोपियों के मोबाइल फोन की शुरुआती जांच में ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला के प्रति वफादारी जताते हुए लोगों को धमकी दी गई है.
आरोप है कि संदिग्ध गैंग हैंडलर्स के साथ बातचीत करने के लिए 'ज़ंगी' एप और एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते थे. एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की शिकायत पर लॉरेंस बिश्नोई-राशिद केबलवाला क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story