भारत

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी-उमस से राहत

jantaserishta.com
19 Jun 2023 9:29 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी-उमस से राहत
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम में बदलाव आया। बारिश के चलते भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण तापमान भी गिरावट देखी गई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, वहीं अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटों में और बारिश होने की संभावना है। आरडब्ल्यूएफसी (क्षेत्रीय पूवार्नुमान विभाग) ने सुबह करीब आठ बजे एक ट्वीट में कहा, अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली (करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन), एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, गुरुग्राम) गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, झज्जर, फरुखनगर, कोसली (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, पिलखुआ, हापुड़ के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story