भारत
सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को CJI पद की शपथ लेने से रोकने की मांग करने वाली याचिका खारिज
jantaserishta.com
2 Nov 2022 2:20 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/ANI
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने देश के नए चीफ जस्टिस बनने जा रहे डीवाई चंद्रचूड़ के खिलाफ दायर अर्जी को खारिज कर दिया है। इस अर्जी में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को मुख्य न्यायाधीश के पद पर शपथ लेने से रोकने की मांग की गई थी। इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस अर्जी में सुनवाई लायक कुछ भी नहीं है। चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 9 नवंबर को शपथ लेने वाले हैं। वह जस्टिस यूयू ललित के स्थान पर देश के मुख्य न्यायाधीश चुने गए हैं। एक वकील की ओर से जस्टिस चंद्रचूड़ के खिलाफ अर्जी दायर की थी, जिसे जस्टिस रविंद्र भट और बेला एम. त्रिवेदी की बेंच में पेश किया गया था। देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस चंद्रचूड़ शपथ लेने जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





