केदारनाथ मंदिर में आस्था से खिलवाड़! श्रद्धालु ने कुत्ते के पंजे से नंदी भगवान को स्पर्श कराया, लोगों में आक्रोश

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) में तीन मई से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) शुरू हो चुकी है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोन से भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इस दौरान सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक श्रद्धालु अपने कुत्ते के साथ केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंचा. मंदिर के बाहर श्रद्धालु ने पहले अपने पालतू कुत्ते के पंजे से भगवान नंदी को स्पर्श किया और फिर खुद जूते पहनकर भगवान नंदी को हाथ लगाया. वीडियो के वायरल होने के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





