भारत

Google पे के जरिए खेल, रिटायर्ड दारोगा को पोते ने बनाया निशाना

jantaserishta.com
17 Sept 2024 4:06 PM IST
Google पे के जरिए खेल, रिटायर्ड दारोगा को पोते ने बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

23 लाख रुपए गायब.
बांदा: बांदा में रिटायर दारोगा के बैंक खाते से जीवन भर की कमाई और बुढ़ापे का सहारा 23 लाख रुपए गायब होने से सनसनी फैल गई। यह रुपए गायब किसी साइबर ठग ने नहीं किए बल्कि उनके अपने ही पोते ने कर दिया है। 12वीं में पढ़ने वाले पोते ने रुपए गायब करने के लिए गूगल पे का इस्तेमाल किया। जब दारोगा ने पोते से पूछताछ की तो वह खुद भी गायब हो गया है। दादा ने फिलहाल पोते के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
क्योटरा के रहने वाले रामकृपाल 2020 में दारोगा पद से रिटायर हुए थे। बड़े बेटे रामऔतार का बेटा 16 वर्षीय इशांत डीएवी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। रामकृपाल के मुताबिक उनका खाता एसबीआई कचहरी शाखा में है। उनके पोते इशांत ने चुपके से उनके मोबाइल में गूगल-पे एप डाउनलोड किया और दो महीनों अलग अलग खातों में पूरे 23 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसकी जानकारी होने पर दादा ने पोते से पूछताछ की तो वह इधर उधर की बातें करने लगा। इसके बाद वह खुद लापता हो गया। रामकृपाल ने बताया कि पौत्र का मोबाइल स्वीच ऑफ है। साइबर थाने में भी शिकायत की गई है। शहर कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि इशांत के मिलने पर ही पूरी स्थिति साफ होगी कि इतनी अधिक रकम उसने कहां पर लगाई।
रामकृपाल के मुताबिक 12 सितंबर की रात मझले बेटे रामफल के फोन में नेटवर्क नहीं था। उसने कॉल करने के मेरा फोन लिया। फोन में गूगल-पे एप डाउनलोड होने पर मुझसे पूछा तो मैंने बताया कि नहीं किया है। घर के सभी सदस्यों ने एप डाउनलोड होने की जानकारी से इनकार किया। कुछ गलत होने की आशंका से दूसरे दिन वह बेटे रामफल को लेकर बैंक गए। वहां जानकारी हुई कि दो जुलाई से 12 सितंबर के बीच अलग-अलग खातों में 23 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story