भारत

एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी लौटे भारत, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

Nilmani Pal
9 Oct 2023 1:41 AM GMT
एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी लौटे भारत, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत
x

दिल्ली। एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी हवाई अड्डे पहुंचे है। बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणॉय ने कहा,"एशियन खेल भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी सफल रहा। मेरे हिसाब से करीब 107 पदक जीते हैं... पिछले 10-12 साल से सरकार की तरफ से काफी सहयोग रहा है... हमें SAI, TOPS, सरकार से सहयोग मिलता रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो हम पेरिस में अच्छा प्रदर्शन दे सकते हैं।"

भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने बताया, "सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और देखा जाए तो यह भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसके पीछे काफी चीज़ें हैं। सरकार, संघों का सहयोग काफी अच्छा रहा है। सभी के सहयोग की वजह से हम अच्छा कर पाए।"

भारतीय तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले ने बताया, "भारत ने खेलों में 107 पदक जीते हैं... हमारी यह 6 साल की मेहनत थी जो रंग लाई है। मेरा अगला मकसद एशियन चैंपियनशिप है और जैसा एशियन खेल में प्रदर्शन किया है वैसा ही चैंपियनशिप में प्रदर्शन करेंगे।"

भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने बताया, "हमें गर्व महसूस हो रहा है। खेलों में सभी चीज़ों की जरूरत है। इसमें सरकार की मदद के साथ युवाओं का जोश, परिवार का सहयोग जरूरी है। जब यह चीज़ें मिलती हैं तब ऐसे प्रदर्शन देखने को मिलते हैं... यह मेरा पांचवां पदक है और 3 एशियन गेम खेल चुका हूं।"


Next Story