भारत

ध्वनिम् मार्शलआर्ट अकैडमी के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते 20 पदक

Kiran
24 Sep 2023 10:54 AM GMT
ध्वनिम् मार्शलआर्ट अकैडमी के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते 20 पदक
x
नई दिल्ली: राज्य शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 67 वी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में ध्वनिम मार्शल आर्ट अकादमी के 6 खिलाड़ियों का चयन कोटा में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ। मुख्य प्रशिक्षक जय सिंगोदिया के निर्देशन में खेलते हुए गौरव चौधरी,क्षितिज सोनी,राहुल बलाई,हनी नौलखा,दिशा खोईवाल एवं राजवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता तथा पार्थ तोषनीवाल,शौर्य त्रिपाठी,साक्षी त्रिपाठी,रिया वर्मा,सोनाक्षी जेठानी,दिशा खंडेलवाल,हिमांशु जाट,तनीष सुवालका ने रजत पदक जीता तथा तनिष जेठानी, अनंत शारदा,चैतन्य शारदा,हर्ष सोनी,अनुज शर्मा, शुभम खत्री ने कांस्य पदक जीता ।
Next Story