पति को किडनैप कर हत्या करने की प्लानिंग, पत्नी ने सुपारी दी, लेकिन...

बेंगलुरु: एक महिला ने अपने पति को किडनैप कर हत्या करने के लिए तीन गुंडों को सुपारी दी थी। महिला को लगा कि इसके जरिए वह अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम दे सकेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सुपारी लेने वाले गुंडों ने उसके पति को किडनैप तो किया, लेकिन उलटे उससे ही दोस्ती कर ली। महिला के पति संग जमकर पार्टी की और उसके शरीर पर टोमैटो केचअप डालकर लिटा दिया। फिर उसकी कुछ तस्वीरें खींच कर महिला को भेज दीं और कहा कि आपके पति को हमने मार दिया है। अब पुलिस ने अनुपल्लवी नाम की उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पति की हत्या की सुपारी दी थी। इसके अलावा उसकी मां अम्मोजम्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





