भारत

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 40 यात्री घायल

jantaserishta.com
1 May 2022 10:21 PM IST
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 40 यात्री घायल
x
पढ़े पूरी खबर

दु्र्गापुर: पश्चिम बंगाल के दु्र्गापुर में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा. एक विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले तूफान में फंस गया. विमान के तूफान में फंसने के बाद उसके केबिन का सामान गिरने लगा और इसकी वजह से विमान में सवार 40 यात्री घायल हो गए. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

जानकारी के मुताबिक इस विमान ने मुंबई से दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी. घायल यात्रियों में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य 30 घायलों की हालत खतरे से बाहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story