भारत

एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय पक्षी से टकराया विमान, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
25 May 2023 11:46 AM IST
एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय पक्षी से टकराया विमान, मच गया हड़कंप
x

DEMO PIC 

सभी यात्री सुरक्षित.
बंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब गुरुवार को दुबई जा रहा इंडिगो का एक विमान उड़ान भरते समय पक्षी से टकरा गया। हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह 8.30 बजे हुई और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। फ्लाइट मेंगलुरु से दुबई जा रही थी।
जब उड़ान टैक्सीवे को पार कर चुकी थी और उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार थी, तब उसका एक पंख पक्षी से टकरा गया। सूत्रों ने कहा कि पायलट ने घटना के बारे में तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित किया और उड़ान रद्द कर दी।
अधिकारियों ने यात्रियों के दुबई जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। सूत्रों के मुताबिक, तकनीशियनों द्वारा उड़ान का निरीक्षण किया जा रहा है। घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story