फैक्ट्री में गिरा विमान Video, फुटबॉल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसा

मैक्सिको। सेंट्रल मैक्सिको में एक छोटा प्राइवेट विमान इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कम-से-कम सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. मैक्सिको राज्य के सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने ये जानकारी दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना मैक्सिको सिटी के पश्चिम में लगभग 50 किलोमीटर और टोलुका हवाई अड्डे से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक औद्योगिक क्षेत्र सैन माटेओ एटेन्को में हुई. टोलुका मैक्सिको की राजधानी के करीब एक बड़ा एयरपोर्ट है. विमान मैक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को से उड़ान भरकर आ रहा था. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. मैक्सिको सिविल प्रोटेक्शन के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं.
हर्नांडेज ने बताया कि जेट में आठ यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे, लेकिन दुर्घटना के कई घंटे बाद केवल सात शव बरामद हो सके हैं. अधिकारियों के अनुसार, विमान पास के एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह एक इमारत की धातु की छत से टकरा गया, जिससे विमान में आग लग गई. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
A Cessna Citation 3 crashed while attempting a go around, in Toluca, Mexico , 10 people dead, including crew.
— Aviation Daily (@aeroworldx) December 15, 2025
Investigation is underway… pic.twitter.com/gzrAExEZ44





