भारत

विमान क्रैश से दहला आसमान: SP का बड़ा बयान, 1 पायलट शहीद, 2 सुरक्षित

jantaserishta.com
28 Jan 2023 1:38 PM IST
विमान क्रैश से दहला आसमान: SP का बड़ा बयान, 1 पायलट शहीद, 2 सुरक्षित
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें नया VIDEO.
मुरैना: देश में शनिवार को हुए विमान हादसे ने खलबली मचा दी. इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 अचानक हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गए. दोनों में से एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले और दूसरा राजस्थान के भरतपुर जिले में जा गिरा. दोनों ही विमान जलकर खाक हो गए. मुरैना के पहाड़गढ़ में सुखोई क्रैश हुआ, जिसके चोटिल पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि भरतपुर के पींगोरा गांव में मिराज गिरा, जिसके पायलटों की तलाश जारी है.
मुरैना जिले में शनिवार सुबह वायसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमान क्रैश होने की खबर से हड़कंप मच गया. पता चला कि इन दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से करीब सुबह 9:15 उड़ान भरी थी. 50 किमी तय करते ही विमान हवा में ही जल उठे और मुरैना के पहाड़गढ़ स्थित जंगल में गिर गए. इस हादसे के पायलट खुद को बचाने में कामयाब रहे.
मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि दोनों पायलटों को बचा लिया गया है. दोनों को चोटिल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story