भारत

केमिकल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों को पीएलआई के तहत लाने की योजना: निर्मला सीतारमण

jantaserishta.com
27 July 2023 5:00 PM IST
केमिकल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों को पीएलआई के तहत लाने की योजना: निर्मला सीतारमण
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा है कि वह केमिकल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के लिए उत्पादकता आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना लाने पर विचार कर रही है। उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि सरकार पेट्रोकेमिकल और केमिकल क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना पर विचार करेगी क्योंकि भारत का लक्ष्य ऊर्जा में आत्‍मनिर्भर बनना और 2070 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्‍य हासिल करना है। अब तक, सरकार ने दूरसंचार, फार्मा और कपड़ा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 पीएलआई योजनाएं शुरू की हैं।
सीतारमण ने कहा कि केमिकल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों का निर्माण, पैकेजिंग, कपड़ा और कृषि जैसे कई क्षेत्रों पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को केमिकल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों में विनिर्माण के लिए एक वैकल्पिक गंतव्य के रूप में देखा जा रहा है। विशिष्‍ट केमिकल में भारत का योगदान 32 अरब डॉलर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story