भारत

कारोबारी पीयूष जैन केस: नोटों का कंटेनर बैंक रवाना किया गया, नोटों से भरी मिली अलमारियां...

jantaserishta.com
24 Dec 2021 5:25 PM IST
कारोबारी पीयूष जैन केस: नोटों का कंटेनर बैंक रवाना किया गया, नोटों से भरी मिली अलमारियां...
x

कानपुर: कानपुर व्यापारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से अधिक नकद बरामद कर ली गई है. अब इतनी बड़ी धनराशि को सुरक्षित ले जाने के लिए जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने करेंसी नोट लादने वाले कंटेनर का इंतजाम कर लिया है. अब उस कंटेनर में ही सारा कैश ले जाने की तैयारी है.

जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय यानी डीजीजीआई और आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापा मारा था. इस दौरान अलमारियों में इतने पैसे मिले थे कि नोट गिनने की मशीनें बुलाई गईं. कुल आठ मशीनों के जरिए पैसे को गिना गया था. अब शुरुआती आंकड़ा 150 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है और इस कैश को सुरक्षित ले जाने के लिए एक बड़े कंटेनर का इंतजाम कर दिया गया है.
पीयूष जैन एक इत्र व्यापारी हैं और कानपुर में उनका काफी नाम माना जाता है. वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भी करीबी बताए गए हैं. उन्हीं की तरफ से समाजवादी इत्र भी लॉन्च किया गया था. अब इनकम टैक्स के छापे के दौरान पीयूष जैन के कारोबार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. बताया गया है कि इनके कन्नौज, कानपुर के साथ मुंबई में भी ऑफिस हैं. इनकम टैक्स को इनकी लगभग चालीस से ज्यादा ऐसी कम्पनियां मिली है, जिनके माध्यम से पीयूष जैन अपना इत्र कारोबार चला रहे थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story