भारत

भारत-कनाडा व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने कनाडा जाएंगे पीयूष गोयल

SHIDDHANT
23 May 2026 9:15 PM IST
भारत-कनाडा व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने कनाडा जाएंगे पीयूष गोयल
x
Canada कनाडा: पीयूष गोयल 25 से 27 मई तक कनाडा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) पर चल रही बातचीत को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इस दौरे में पीयूष गोयल के साथ भारतीय उद्योग जगत के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। प्रतिनिधिमंडल में धातु और खनन, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, पूंजीगत सामान, एयरोस्पेस, पर्यटन, चमड़ा, कपड़ा, कृषि, दूरसंचार और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्रों से जुड़े कारोबारी शामिल हैं।
माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा। CEPA समझौते के जरिए भारत और कनाडा के बीच व्यापार बढ़ाने, बाजार पहुंच आसान बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन देने की दिशा में चर्चा होगी।
भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयास पिछले कुछ समय से जारी हैं। दोनों देश कई क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग बढ़ाने और नए अवसर तलाशने पर काम कर रहे हैं। उद्योग जगत की भागीदारी से इस दौरे को व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Next Story