पीयूष गोयल ने 8 मंत्रालयों के साथ पीएम गतिशक्ति पर बैठक की अध्यक्षता की

फाइल फोटो
नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से आगे बढ़कर देश को लाभ पहुंचाने के लिए क्षेत्र विकास के दृष्टिकोण का उपयोग करके पीएम गतिशक्ति का प्रभावी ढंग से लाभ उठाया जाना चाहिए। पीयूष गोयल ने कल शाम नई दिल्ली में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और आठ संबंधित मंत्रालयों के साथ पीएम गतिशक्ति की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। श्री पीयूष गोयल ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास को और तेज करने के लिए एकीकृत मंच की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए भाग लेने वाले मंत्रालयों/ विभागों पर जोर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





