
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में पिटबुल के हमले की एक और कहानी सामने आई है. गोमती नगर के विराम खंड-2 में घर के पास टहल रहे युवक पर पिटबुल ने हमला कर दिया. युवक अपनी मां के साथ टहल रहा था. पिटबुल ने जैसे ही युवक पर हमला किया तो उसकी मां बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन तभी फिसल कर गिर गई. मां को भी चोट आई है.
विराम खंड-2 के रहने वाले प्रांचल मिश्रा नाम के युवक के ऊपर शनिवार देर शाम पिटबुल ने हमला किया है. प्रांचल अपनी मां के साथ पार्क में टहल रहा था. पिटबुल के हमले से प्रांचल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्रांचल को बचाने के लिए दौड़ी उनकी मां भी फिसल कर गिर गईं. घायल प्रांचल मिश्रा और उनकी मां को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
फिलहाल प्रांचल मिश्रा ने गोमती नगर थाने में अज्ञात पिटबुल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. अभी पिटबुल मालकिन की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि एक महिला पिटबुल को लेकर पार्क में टहल रही थी, तभी उनके हाथ से रस्सी छूट गई. रस्सी छूटते ही पिटबुल ने प्रांचल पर हमला कर दिया. लखनऊ में पिटबुल के हमले की यह दूसरी घटना है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





